तमिलनाडु में पढ़ाई को लेकर पिता के डांटने पर 9 साल की बच्ची ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
तिरुवल्लुर (तमिलनाडु) में पढ़ाई को लेकर पिता के डांटने पर एक 9-वर्षीय बच्ची ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। रिपोर्ट्स के अनुसार, शख्स ने बाहर खेल रही बेटी को घर जाकर पढ़ने को कहा था व लौटने पर दरवाज़ा अंदर से बंद मिला। बकौल रिपोर्ट्स, खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर घुसने पर परिजन को बच्ची फंदे से लटकी मिली।