तमिलनाडु में बारिश के चलते कई ट्रेनें व फ्लाइट्स की गईं रद्द
तमिलनाडु में तूतीकोरीन समेत चार ज़िलों में लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। बाढ़ प्रभावित ज़िलों की कई ट्रेनें और तूतीकोरीन आने-जाने वाली कई फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं जबकि स्कूल, कॉलेज, बैंक व सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां आज बंद रहेंगी। बकौल रिपोर्ट, तूतीकोरीन में एक शख्स की मौत हुई है।