तमिलनाडु में बिहार के लोगों पर हमले के वीडियो आए सामने; सीएम नीतीश ने दी प्रतिक्रिया
तमिलनाडु में बिहार और अन्य हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों पर हमले और हत्याओं के दावों के वीडियो सामने आए हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मामले का संज्ञान लेते हुए कहा, "मैंने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को तमिलनाडु सरकार के अधिकारियों से बात कर वहां बिहार के मज़दूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।"