तमिलनाडु में राजभवन के बाहर शख्स ने की पेट्रोल बम फेंकने की कोशिश, हिरासत में लिया गया
चेन्नई (तमिलनाडु) में राजभवन के मेन गेट के बाहर बुधवार को एक शख्स ने पेट्रोल बम फेंकने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक, शख्स को मानसिक स्वास्थ्य की जांच के लिए भेजा गया है। गौरतलब है कि शख्स ने कुछ महीने पहले बीजेपी कार्यालय के बाहर ऐसा करने की कोशिश की थी।