तमिलनाडु में लैंडिंग के तुरंत बाद चुनाव अधिकारियों ने राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की ली तलाशी

तमिलनाडु के नीलगिरी में चुनाव अधिकारियों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर पहुंचे एक हेलीकॉप्टर की सोमवार को तलाशी ली। पुलिस ने बताया कि अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के तुरंत बाद उसकी तलाशी ली। दरअसल, राहुल चुनाव प्रचार कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए दक्षिण भारत पहुंचे थे और तमिलनाडु से केरल के लिए रवाना हो रहे थे।

Load More