तमिलनाडु में वंदे भारत एक्सप्रेस पर फेंके गए पत्थर, क्षतिग्रस्त खिड़कियों की तस्वीरें आईं सामने
चेन्नई-तिरुनेलवेली वंदे भारत एक्सप्रेस पर अज्ञात लोगों द्वारा पत्थर फेंकने का मामला सामने आया है और इस घटना में ट्रेन की कई खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस घटना में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ और मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। अराजक तत्वों की पहचान के लिए अधिकारी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं।