तमिलनाडु में सरकार का एक साल पूरा होने पर सीएम ने किया बस में सफर, लोगों से की बातचीत
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने राज्य में डीएमके के नेतृत्व वाली सरकार का एक साल पूरा होने पर शनिवार सुबह चेन्नई में एक सरकारी बस में सफर किया व यात्रियों से बातचीत की। वहीं, उन्होंने विधानसभा में कहा, "पूरे राज्य में लागू करने से पहले...कुछ सरकारी स्कूलों में...5वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए...नाश्ते की स्कीम शुरू की जाएगी।"