तमिलनाडु में ₹20 लाख की रिश्वत लेते ईडी अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद ईडी ऑफिस पर पड़ा छापा
तमिलनाडु में ईडी अधिकारी अंकित तिवारी की गिरफ्तारी के बाद सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (डीवीएसी) ने शनिवार को मदुरै स्थित ईडी के ऑफिस में छापा मारा। दरअसल, तिवारी को एक डॉक्टर से ₹20 लाख रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था। डीवीएसी के अधिकारियों ने रिश्वत मामले में अन्य ईडी अधिकारियों के शामिल होने की आशंका जताई है।