तय कर लो हमारे साथ किस तरह का रिश्ता चाहते हो: बांग्लादेश से जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि बांग्लादेश को इस बारे में अपना मन बनाना होगा कि वह भारत के साथ किस तरह के संबंध चाहता है। उन्होंने कहा, "वे एक तरफ कहते हैं कि हमारे साथ अच्छे संबंध रखना चाहते हैं और दूसरी तरफ लगातार भारत को अपने आंतरिक समस्याओं के लिए दोषी ठहराते हैं।"