तरन तारन में लोगों ने मुझे असली पुलिस समझ लिया था: 'कैट' की शूटिंग को याद कर हसलीन कौर
नेटफ्लिक्स सीरीज़ 'कैट' में पुलिस अधिकारी बनीं ऐक्ट्रेस हसलीन कौर ने कहा है कि तरन तारन में शूटिंग के दौरान खाने के लिए ढाबे पर जाने पर लोगों ने उन्हें असली पुलिस समझ लिया था। उन्होंने कहा, "ढाबे वाले ने टेबल-कुर्सी साफ कर दिया। एक हवलदार ने पूछा 'मैं किस ज़िले से हूं?' एक बार झूठ बोलने का मन किया।"