तलाक, ₹3 करोड़ कर्ज़ और प्री-मैच्योर बेबी; 43वें फ्लोर से कूदने वाला संभव इन बातों से था परेशान
यूपी की सबसे ऊंची इमारत सुपरनोवा (नोएडा) के 43वें फ्लोर से कूदकर आत्महत्या करने वाला संभव जैन मानसिक रूप से तनाव में था। रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस की जांच में पता चला है कि संभव पर ₹3 करोड़ का कर्ज़ था। इसके अलावा वह प्री-मैच्योर बच्चे के जन्म और तलाकशुदा पत्नी को गुज़ारा भत्ता देने के चलते परेशान था।