तलाक की अफवाहों के बीच धनश्री की उतेकर के साथ तस्वीर वायरल; उतेकर ने दिया पहला रिऐक्शन
धनश्री वर्मा और युज़वेंद्र चहल की तलाक की खबरों के बीच धनश्री की कोरियोग्राफर प्रतीक उतेकर के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई जिसके बाद धनश्री व उतेकर की डेट की अटकलें लगने लगीं। इस बीच उतेकर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर लिखा, "सिर्फ एक फोटो देखकर दुनिया कहानियां बनाने, कमेंट करने...और...डीएम करने के लिए बहुत फ्री बैठी है।"