तलाक की अफवाहों के बीच विदेश में साथ छुट्टियां मनाकर मुंबई लौटे अभिषेक और ऐश्वर्या
अभिनेता अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय विदेश में नए साल की छुट्टियां मनाकर शनिवार को मुंबई लौटे और दोनों एयरपोर्ट पर नज़र आए। कपल के साथ उनकी बेटी आराध्या भी थीं। गौरतलब है, पिछले कुछ समय से उनके तलाक की अफवाहें थीं और जुलाई में एक शादी में दोनों के अलग-अलग पहुंचने के बाद अटकलें तेज़ हो गई थीं।