तलाक के बाद फिर X-हसबैंड के साथ ही बैंकॉक घूमने गई यह ऐक्ट्रेस, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम ऐक्ट्रेस चारू असोपा तलाक लेने के बाद फिर से पूर्व पति राजीव सेन के साथ अपनी तस्वीरें लगातार इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही हैं। हाल ही में चारू अपनी बेटी व राजीव के साथ बैंकॉक ट्रिप पर गईं जहां से उन्होंने रोमांटिक फोटोज़ शेयर किए। वहीं, दोनों साथ में गणेश चतुर्थी मनाते दिखे थे।