तलाक की सुनवाई से पहले RJ महवश के साथ नज़र आए युजवेंद्र चहल, सामने आई तस्वीर
कोरियोग्राफर-ऐक्ट्रेस धनश्री वर्मा से तलाक की सुनवाई से कुछ घंटे पहले क्रिकेटर युजवेंद्र चहल आरजे महवश के साथ नज़र आए जिसकी तस्वीर सामने आई है। इससे पहले दोनों को दुबई में भारत और न्यूज़ीलैंड के चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में एकसाथ देखा गया था। जनवरी में महवश ने चहल से डेटिंग की अफवाहों को 'आधारहीन' बताया था।