तलाक दिलवा दो जज साहब, बीवी की बकबक नहीं झेली जाती: एमपी के कोर्ट में गुहार लगाते हुए शख्स
भोपाल (मध्य प्रदेश) के फैमिली कोर्ट में एक शख्स ने तलाक की अर्ज़ी दायर करते हुए कहा है कि वह अपनी पत्नी के अधिक बोलने की आदत से परेशान है। शख्स ने जज से गुहार लगाई कि बीवी की बकबक और नहीं झेली जाती है। 7 साल पहले दोनों की अरेंज मैरिज हुई थी और उनकी एक बेटी भी है।