तलाक की घोषणा करने से पहले पूर्व पति को फोन किया था, मैं मुंबई में अकेली थी: कुशा कपिला
ऐक्ट्रेस व कंटेंट क्रिएटर कुशा कपिला ने बताया है कि जून-2023 में तलाक की घोषणा करने से पहले उन्होंने अपने पूर्व पति ज़ोरावर सिंह अहलूवालिया को फोन किया था। कुशा ने बताया, "ज़ोरावर ने कहा था- 'डरो मत...किसी तरह का दबाव महसूस मत करो...हम तभी यह घोषणा करेंगे जब तुम चाहोगी'।" बकौल कुशा, वह उस समय मुंबई में अकेली थीं।