तलाक के बाद इतना कमज़ोर हो गया था कि मैं बिस्तर से उठ भी नहीं पाता था: इमरान खान
ऐक्टर इमरान खान ने बताया है कि जब वह वर्ष 2019 में अपनी पत्नी अवंतिका मलिक से अलग हुए थे तब वह भावनात्मक और शारीरिक रूप से सबसे कमज़ोर स्थिति में थे। उन्होंने कहा, "ब्रश करना और नहाना मेरे लिए बहुत बड़ी चुनौती थी...मैं बिस्तर से उठ भी नहीं पाता था। हमेशा दरवाज़ा बंद रखता था।"