तलाक होने पर हार्दिक को अपनी संपत्ति का 70% हिस्सा नताशा को देना होगा: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि तलाक होने पर हार्दिक पंड्या को अपनी संपत्ति का 70% हिस्सा पत्नी नताशा स्टैनकोविक को देना होगा। दरअसल, नताशा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से 'पंड्या' सरनेम हटाया जिसके बाद तलाक की अफवाहें उड़ी हैं। सोशल मीडिया यूज़र्स के मुताबिक, हार्दिक ने नताशा के जन्मदिन पर भी पोस्ट शेयर नहीं किया था।