तलाशी टीम को ना कुछ मिला और ना ही कुछ ज़ब्त किया: सीबीआई की छापेमारी पर चिदंबरम
कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने मंगलवार को कहा कि सीबीआई द्वारा उनके चेन्नई स्थित आवास और दिल्ली के आधिकारिक आवास की तलाशी ली गई। उन्होंने ट्वीट किया, "टीम ने मुझे एक प्राथमिकी दिखाई...जिसमें मेरा नाम आरोपी में नहीं है...तलाशी टीम को ना कुछ मिला और ना ही कुछ ज़ब्त किया।" बकौल चिंदबरम, "मैं कह सकता हूं...तलाशी की टाइमिंग दिलचस्प है।"