तवांग मामले के बीच भारत ने परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि-5' का किया सफल परीक्षण: रिपोर्ट
रिपोर्ट के अनुसार, तवांग में भारतीय और चीनी सैनिकों की झड़प के बीच भारत ने गुरुवार को 5,000 किलोमीटर से ज़्यादा की रेंज वाली परमाणु क्षमता से संपन्न बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि-5' का सफल परीक्षण किया। बकौल रिपोर्ट, यह परीक्षण ओडिशा में ए.पी.जे अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया। बीते जून में इंटरमीडिएट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि-4' का सफल परीक्षण हुआ था।