तवांग मामले में सरकार ने 'छोटा बयान' दिया, उन्हें पूरी स्थिति बतानी चाहिए: शशि थरूर
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बुधवार को कहा कि अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प पर सरकार ने 'छोटा बयान' दिया और उसके साथ कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया। उन्होंने कहा, "दूसरों के सवालों या विचारों को सुना भी नहीं गया। सरकार को पूरी स्थिति बतानी चाहिए और कुछ सवालों के जवाब देने चाहिए।"