तस्करी कर कंबोडिया ले जाई गईं भारतीय महिलाओं से जबरन न्यूड कॉल करवा रहे हैं स्कैमर
चीनी साइबर अपराधियों द्वारा कंबोडिया में तस्करी कर ले जाई गईं भारतीय महिलाओं से स्कैमर हनी ट्रैप के लिए जबरन न्यूड कॉल करवा रहे हैं। यह खुलासा धोखाधड़ी का शिकार हुए तेलंगाना के एक बीटेक ग्रैजुएट ने किया है। उसने कहा कि 3,000 भारतीय कंबोडिया में फंसे हुए हैं जिनमें से कई आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के हैं।