तस्वीरों में देखिए: पेरिस ओलंपिक्स का भव्य व शानदार आगाज़
पेरिस ओलंपिक्स-2024 का भव्य व शानदार आगाज़ हो गया है। ओलंपिक्स इतिहास में पहली बार उद्घाटन समारोह मुख्य स्टेडियम के अलावा किसी अन्य स्थान पर आयोजित किया गया। इस समारोह में लेडी गागा, सेलीन डियोन और आया नाकामुरा जैसी कलाकारों ने परफॉर्म किया। सीन नदी पर हुई परेड में भारतीय दल का नेतृत्व पीवी सिंधु और शरत कमल ने किया।