तस्वीर देखकर नहीं लगता कि मैच 5 दिन चलेगा: लॉर्ड्स की पिच को लेकर आकाश चोपड़ा
पूर्व क्रिकेटर व कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने कहा है कि लॉर्ड्स में तीसरे टेस्ट के लिए तैयार की गई पिच की तस्वीर देखकर नहीं लगता कि मैच 5 दिन तक चलेगा। गौरतलब है, दो दिन पहले आई तस्वीरों में पिच हरी दिख रही है। बकौल चोपड़ा, अगर पिच सपाट होती तो भारतीय खिलाड़ियों को भारत में खेलने जैसा महसूस होता।