तस्वीर में दिखा चीन का बेहद गोपनीय अंतरिक्ष विमान, पृथ्वी पर गिरा रहा है रहस्यमयी वस्तुएं
अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में चीन के गोपनीय अंतरिक्ष विमान की अबतक की सबसे स्पष्ट सार्वजनिक तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में विमान का निचला हिस्सा दिखाई दिया। दोबारा इस्तेमाल होने वाला यह अंतरिक्ष यान पिछले छह वर्षों में पृथ्वी की निचली कक्षा में कई बार अज्ञात वस्तुएं छोड़ चुका है। सरकारें और निजी कंपनियां इस पर नज़र रख रही हैं।