तस्वीर लेने के दौरान पैपराजी पर भड़कीं आलिया भट्ट, कहा- आपकी बिल्डिंग नहीं है, बाहर जाइए
ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें वह सोसाइटी में घुसे पैपराजी पर भड़कती नज़र आ रही हैं। आलिया ने गेट के अंदर आने पर पैपराजी को चेतावनी देते हुए कहा, "गेट के अंदर मत आइए...आपकी बिल्डिंग नहीं है, बाहर जाइए।" जब पैपराजी नहीं हटे तो उन्होंने सख्त लहजे में दोबारा बाहर जाने को कहा।