तस्करों ने समुद्र में फेंका ₹10 करोड़ का सोना, तमिलनाडु में बरामद होने के बाद फोटो आई सामने
राजस्व खुफिया निदेशालय और भारतीय तट रक्षक के संयुक्त अभियान में तमिलनाडु में एक तट के समुद्र तल से ₹10 करोड़ से अधिक मूल्य का 17.74 किलोग्राम सोना बरामद हुआ है। दरअसल, मछली पकड़ने वाली नाव के ज़रिए एक गिरोह श्रीलंका से सोने की तस्करी कर रहा था और पीछा किए जाने पर सोने को समुद्र में फेंक दिया था।