तस्वीर में पश्चिम बंगाल में स्कूल के मिड-डे मील में दिखा सांप, खाने से 30 छात्र हुए बीमार
बीरभूम (पश्चिम बंगाल) में सोमवार को एक स्कूल का मिड-डे मील खाने से करीब 30 छात्र बीमार हो गए और मिड-डे मील में सांप मिलने की तस्वीर सामने आई है। 1 छात्र को छोड़कर बाकी छात्र अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। बकौल पुलिस, अभिभावकों ने स्कूल के हेडमास्टर का घेराव किया और उसके दोपहिया वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया।