तस्वीर लोगों को प्रेरित करने के लिए है: बंदूक के साथ फोटो वायरल होने पर पूर्व मिस यूक्रेन

रूस से युद्ध के बीच सोशल मीडिया पर बंदूक के साथ तस्वीर वायरल होने के बाद पूर्व मिस ग्रैंड यूक्रेन अनासतासिया लियेना ने स्पष्टीकरण जारी कर कहा है, "मेरी प्रोफाइल में सभी तस्वीरें लोगों को प्रेरित करने के लिए हैं।" बकौल अनासतासिया, उन्होंने एक एयरसॉफ्ट गन पकड़ी हुई थी। इससे पहले खबरें थीं कि अनासतासिया सेना में शामिल हुई हैं।

Load More