तस्वीरों में: टी20 विश्व कप में भारत-पाक मैच के दौरान कैसा दिखेगा न्यूयॉर्क का स्टेडियम
आईसीसी ने न्यूयॉर्क (अमेरिका) में बन रहे मॉड्यूलर क्रिकेट स्टेडियम की ग्राफिकल तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें दर्शाया गया है कि टी20 विश्व कप-2024 में भारत-पाकिस्तान मैच व अन्य मैचों के दौरान स्टेडियम कैसा दिखेगा। इस स्टेडियम का निर्माण कार्य 3 महीनों के भीतर पूरा हो सकता है। यह स्टेडियम टी20 विश्व कप-2024 के 8 मैचों की मेज़बानी करेगा।