अमेरिका, नीदरलैंड्स, दक्षिण कोरिया, यूएई और नाइजीरिया समेत कई देशों में छठ का पर्व मनाया गया जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। दक्षिण कोरिया में रह रहे भारतीयों ने बताया कि वे बाहर पढ़ने आए हैं लेकिन सूर्योपासना के पर्व छठ को नहीं भूल सकते। 20 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य दिए जाने के साथ छठ पर्व का समापन हुआ।