तस्वीरों में: दुनियाभर में मनाया गया नए साल का जश्न
2023 के आगमन पर दुनियाभर में आतिशबाज़ी कर जश्न मनाया गया। नए साल का स्वागत सबसे पहले किरिबाती द्वीप ने किया, फिर रूस और न्यूज़ीलैंड ने और फिर टाइम ज़ोन के हिसाब से एशिया और यूरोप में 2023 का स्वागत हुआ। गैलरी में शामिल तस्वीरें पेरिस, बर्लिन, हॉन्ग-कॉन्ग, बैंकॉक, सिडनी, वुहान, मॉस्को, लंदन, बाली, ऑकलैंड और कीव की हैं।