तस्वीरों में: दुनियाभर में मनाया गया नए साल का जश्न
न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स ने भारत समेत दुनियाभर में मनाए गए नए साल के जश्न की तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में सिडनी ओपेरा हाउस, हॉन्ग-कॉन्ग के विक्टोरिया हार्बर और लंदन आई में की गई आतिशबाज़ी शामिल है। इसके अलावा, दक्षिण कोरिया में पार्क में और जापान में बीच पर लोग साल 2024 का पहला सूर्योदय देखने के लिए एकत्रित हुए।