तस्वीरों में: देश के विभिन्न हिस्सों में भीषण गर्मी से जूझते लोग
देश के विभिन्न हिस्सों में भीषण गर्मी के बीच हीटवेव से जूझते लोगों की तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में से एक में लड़के नाव से पानी में छलांग लगाते दिख रहे हैं। वहीं, अन्य तस्वीरों में ताजमहल के सामने एक छाता लेकर खड़ी दो महिलाओं और प्लास्टिक की थैली से पानी पीते शख्स को दिखाया गया है।