राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को 3 पद्म विभूषण, 8 पद्म भूषण और 55 पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किए। पूर्व उप-राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, सुलभ इंटरनैशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक (मरणोपरांत) और भरतनाट्यम नृत्यांगना पद्मा सुब्रमण्यम को पद्म विभूषण जबकि अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, गायिका ऊषा उत्थुप और यूपी के पूर्व राज्यपाल राम नाईक को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।