तहव्वुर राणा को बिहार चुनाव के दौरान फांसी पर लटकाएगी सरकार: संजय राउत
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को भारत प्रत्यर्पित किए जाने पर कहा है, "तहव्वुर राणा को तुरंत फांसी दी जानी चाहिए लेकिन उसे बिहार चुनाव के दौरान फांसी दी जाएगी।" वहीं, उन्होंने बीजेपी से कहा, "पकिस्तान की जेल में कुलभूषण जाधव सड़ रहा है...जाकर लाइए उनको…उसके बाद तहव्वुर वाली बात कहिए।"