'तांडव' मामले में एससी ने एमेज़ॉन प्राइम वीडियो की भारत प्रमुख को दी अंतरिम ज़मानत
सुप्रीम कोर्ट ने वेब सीरीज़ 'तांडव' के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर एमेज़ॉन प्राइम वीडियो की भारत प्रमुख अपर्णा पुरोहित को अग्रिम ज़मानत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पुरोहित जांच में सहयोग कर रही हैं। गौरतलब है, पुरोहित पर 'तांडव' में हिंदू देवी देवताओं के बारे में अपमानजनक बातें दिखाने का आरोप है।