ताइवान की सत्तारूढ़ चीन विरोधी पार्टी ने जीता राष्ट्रपति चुनाव
ताइवान की सत्तारूढ़ पार्टी के उम्मीदवार लाइ चिंग-ते ने शनिवार को राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया। ताइवान की मुख्य विपक्षी पार्टी कोमिंगटान के उम्मीदवार हो यो-ईं ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। लाइ की डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी देश की अलग पहचान को लेकर चीन के क्षेत्र पर कब्ज़ा करने के दावों को खारिज करती आ रही है।