ताइवान में सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक 200 से अधिक भूकंप आए। हालांकि, इन भूकंपों में सबसे शक्तिशाली भूकंप की तीव्रता 6.3 थी और इसमें बड़े नुकसान या किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। गौरतलब है, 3 अप्रैल को हुआलिएन में आए 7.2 तीव्रता के भूकंप के बाद से ताइवान में 1,000+ भूकंप आए हैं।