ताइवान में आए 80 से अधिक भूकंप, 6.3 मापी गई सबसे अधिक तीव्रता
ताइवान में सोमवार रात से लेकर मंगलवार तड़के तक 80 से अधिक भूकंप आए जिसमें सबसे शक्तिशाली भूकंप 6.3 तीव्रता का था। ताइवान के मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ झटकों से राजधानी ताइपे की इमारतें हिल गईं। भूकंप का केंद्र हुआलिएन में था जहां 3 अप्रैल को आए 7.2 तीव्रता के भूकंप में कम-से-कम 14 लोगों की मौत हुई थी।