ताइवान में भूकंप के बाद लापता हुए दोनों भारतीयों से संपर्क हो गया है: भारत सरकार
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को बताया कि ताइवान में भूकंप के बाद लापता हुए दोनों भारतीय नागरिकों से संपर्क स्थापित हो गया है और वे दोनों सुरक्षित हैं। गौरतलब है कि ताइवान में आए 25 साल के सबसे शक्तिशाली भूकंप से अब तक 10 लोगों की मौत हुई है और 1,067 लोग घायल हुए हैं।