ताइवान से युद्ध के लिए अपनी सेना तैयार कर रहा है चीन: रिटायर्ड अमेरिकी जनरल का दावा
रिटायर्ड अमेरिकी जनरल और पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एच.आर. मैक्मास्टर ने दावा किया है कि चीन ताइवान से युद्ध के लिए अपनी सेना को तैयार कर रहा है। उन्होंने कहा है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ताइवान को अपने नियंत्रण में लेना चाहते हैं और उनके इरादे साफ हैं। बकौल मैक्मास्टर, इन दिनों चीन बहुत ही आक्रामक हो गया है।