ताज होटल के 15 लाख ग्राहकों का डेटा किया गया हैक, हैकर्स ने की ₹4.16 लाख की मांग: रिपोर्ट
एक रिपोर्ट के अनुसार, टाटा के स्वामित्व वाले ताज होटल्स ग्रुप का डेटा हैक हो गया है जिससे ग्रुप के 15 लाख से अधिक ग्राहकों की जानकारी उजागर हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, इस डेटाबेस में ग्राहकों का पता, मोबाइल नंबर व अन्य जानकारियां शामिल हैं। बकौल रिपोर्ट, हैकर्स ने डेटाबेस के बदले करीब ₹4.16 लाख मांगे हैं।