'ताज होटल को उड़ा देंगे 2 पाकिस्तानी', मुंबई पुलिस को आया धमकी भरा कॉल

मुंबई पुलिस ने बताया है कि उसे एक धमकी भरा कॉल आया था जिसमें दो पाकिस्तानी नागरिकों द्वारा ताज होटल को उड़ाने की योजना बनाने का दावा किया गया था। बकौल पुलिस, कॉलर ने अपना नाम मुकेश बताया। जांच में कॉलर की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी 36-वर्षीय जगदंबा प्रसाद के रूप में हुई जिसे सांताक्रूज़ से गिरफ्तार किया गया है।

Load More