ताज होटल में बम रखने की धमकी देने वाले शख्स को मुंबई पुलिस ने किया अरेस्ट, केस दर्ज
मुंबई (महाराष्ट्र) पुलिस ने बताया कि उन्होंने 36-वर्षीय शख्स धर्मपाल सिंह को गिरफ्तार किया है जिसने फायर ब्रिगेड को कॉल कर ताज होटल में बम रखने की बात कही थी। पुलिस के मुताबिक, शख्स की कॉल के बाद ताज होटल की जांच की गई तो वहां कुछ नहीं मिला। बकौल पुलिस, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।