ताजमहल के बंद कमरों को खुलवाने के लिए बीजेपी नेता ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में दायर की याचिका
बीजेपी नेता डॉ. रजनीश ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में एक याचिका दायर कर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को आगरा (उत्तर प्रदेश) स्थित ताजमहल के करीब 22 बंद कमरों की जांच करने का निर्देश देने की मांग की है। उन्होंने याचिका में दावा किया है कि वहां हिंदू देवी और देवताओं की मूर्तियां और शास्त्रों से जुड़ी चीज़ें हैं।