ताजमहल में 54 वर्षीय गाइड ने की अमेरिकी महिला को किस करने की कोशिश, हुआ गिरफ्तार
पुलिस ने बताया है कि ताजमहल में फोटोग्राफी सेशन के दौरान एक टूरिस्ट गाइड ने शनिवार को कथित तौर पर अमेरिकी महिला के साथ छेड़छाड़ की और उसे किस करने की भी कोशिश की। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान 54-वर्षीय मनमोहन आर्य के रूप में हुई है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।