ताजमहल में बुज़ुर्ग पर्यटक को पड़ा दिल का दौरा, बेटे ने सीपीआर देकर बचाई जान
दिल्ली से ताजमहल देखने आगरा (उत्तर प्रदेश) आए एक बुज़ुर्ग को बुधवार दोपहर ताजमहल में ही दिल का दौरा पड़ गया जिसके बाद उनके बेटे ने सीपीआर देकर बुज़ुर्ग की जान बचाई। कुछ समय बाद ऐम्बुलेंस आने पर बुज़ुर्ग को सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। पर्यटकों के मुताबिक, बुज़ुर्ग को ताजमहल में तत्काल मदद नहीं मिली।