ताज़ा रुझानों में बीजेपी, कांग्रेस, टीएमसी और अन्य प्रमुख दलों की क्या है स्थिति?
चुनाव आयोग के 543 लोकसभा सीटों के रुझानों (3:30 बजे) के मुताबिक, बीजेपी 3 सीटों पर जीत चुकी है और 239 पर आगे है। वहीं, कांग्रेस ने 2 सीट पर जीत दर्ज की है जबकि 98 पर आगे चल रही है। वहीं, सपा 33, टीएमसी 29, डीएमके 21, टीडीपी 16, जेडीयू 14 और शिवसेना (यूबीटी) 10 सीटों पर आगे है।